Home क्रिकेट न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज से पहले यहां खेलना चाहते हैं 2 मैच,ऋषभ...

न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज से पहले यहां खेलना चाहते हैं 2 मैच,ऋषभ पंत ने BCCI के सामने रखी बड़ी मांग…

0

ऋषभ पंत की कप्तानी में जम्मू कश्मीर को हराकर रेस्ट ऑफ इंडिया ने ईरानी कप जीता है. अब बतौर कप्तान तो ऋषभ पंत को कामयाबी मिली. लेकिन, एक बल्लेबाज के तौर पर वो उसमें पूरी तरह से असफल रहे. पंत की असफल कहानी का आलम ये रहा कि दोनों पारियों को मिलाकर उनसे 20 रन भी नहीं बने. पहली पारी में 10 रन और दूसरी में 8 रन पर आउट होने वाले ऋषभ पंत ने अब न्यूजीलैंड में होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले BCCI से खास अनुरोध किया है. रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से 2 मैच मांगे हैं.

पंत कहां खेलना चाहते हैं 2 मैच:- अब सवाल है कि वो कौन से 2 मैच हैं और क्यों ऋषभ पंत ने उसके लिए BCCI से अनुरोध किया है? ये दो मुकाबले इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच होने वाली अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज के हैं. इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच 3 मैचों की अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज अक्टूबर-नवंबर में होनी है, जिसके दो मैचों में ऋषभ पंत खेलना चाहते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक अपने इस इरादे के बारे में पंत ने BCCI को बता भी दिया है.

ऋषभ पंत क्यों इंडिया ए से खेलना चाहते हैं 2 मैच:- इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच 3 मैचों की अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज की शुरुआत 24 अक्टूबर से होगी. दूसरा टेस्ट 31 अक्टूबर से शुरू होगा वहीं तीसरा और आखिरी टेस्ट 7 नवंबर से खेला जाएगा. रिपोर्ट के मुताबिक पंत ने BCCI से मांग करते हुए इस सीरीज के कम से कम 2 मैचों में इंडिया ए से खेलने की इच्छा जाहिर की है. इसके पीछे पंत का मकसद न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले वहां की कंडीशन और पिच के मिजाज को भांपना और उसमें ढलने का हो सकता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here