राधेश्याम सोनवानी,गरियाबंद :- शासकीय वीर सुरेंद्र साय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गरियाबंद में उच्च शिक्षा विभाग के तत्वावधान में अंतर महाविद्यालयीन वॉलीबॉल पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सेक्टर के अंतर्गत आने वाली 19 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।प्रतियोगिता के प्रथम मैच से लेकर अंतिम मुकाबले तक खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और मैदान पर रोमांच बना रहा। सेमीफाइनल के पहले मुकाबले में छत्तीसगढ़ महाविद्यालय और कुरुद महाविद्यालय आमने-सामने रहे। रोमांचक मुकाबले में कुरुद महाविद्यालय ने जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई। दुसरा सेमीफाइनल विप्र महाविद्यालय रायपुर एवं शासकीय वीर सुरेंद्र साय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गरियाबंद के बीच मुकाबला हुआ जिसमें विप्र महाविद्यालय ने जीत हासिल की प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला विप्र महाविद्यालय रायपुर एवं कुरुद महाविद्यालय के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कड़ा और रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए विप्र महाविद्यालय रायपुर ने विजेता बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता में व्यक्तिगत उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बेस्ट प्लेयर का खिताब गरियाबंद महाविद्यालय के कृष्णा ठाकुर, बेस्ट स्मैशर का खिताब कुरुद महाविद्यालय के आभास तथा बेस्ट सेटर का अवॉर्ड विप्र महाविद्यालय के युवराज को प्रदान किया गया।
पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय क्रीड़ा विभाग के डॉ. चंद्रकांत अगासे रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शासकीय वीर सुरेंद्र साय महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.आर. के. तलवरे ने की। रायपुर से पर्यवेक्षक के रूप में डॉ. करमिश संबरकर विशेष रूप से उपस्थित थे, आज हुए मुकाबले के आधार पर रायपुर सेक्टर की टीम का चयन किया गया जो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी
प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में वॉलीबॉल निर्णायक के रूप में दुर्गा पटनायक, संजीव साहू, सूरज महाड़िक, नंदकुमार रात्रे, राजू साहू, पुरण साहू, खोमेश्वर साहू ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन गिरीश शर्मा ने एवं आभार प्रदर्शन प्रभारी प्राचार्य प्रो. आर. के . तलवरे ने किया इस अवसर पर विभिन्न महाविद्यालयों के क्रीड़ा अधिकारियों रूपेद्र चौहान , रामानन्द यदु, प्रकाश चंद्रवशिं, देवाशीष हाजरा, आदर्श मिश्रा, मुकेश सिन्हा, ज्ञानेंद्र भाई, तुलाराम, सी .एल . तारक , डा. संजय सर , डा. सत्यम कुंभकार , प्रदीप निर्मलकर, गौतम ठाकुर एवं कोमल वर्मा की उपस्थिति रही।






