Home क्रिकेट रोहित नहीं अब विराट कोहली हैं नंबर 1 वनडे बल्लेबाज?

रोहित नहीं अब विराट कोहली हैं नंबर 1 वनडे बल्लेबाज?

0

विराट कोहली ने वनडे फॉर्मेट में मानो तबाही ही मचाई हुई है. वो हर मैच में रनों की बरसात कर रहे हैं. अपनी तूफानी फॉर्म के दम पर अब उनका आईसीसी रैंकिंग में नंबर 1 वनडे बल्लेबाज बनना तय हो गया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में रोहित शर्मा की नाकामी और विराट कोहली की कामयाबी ने वनडे रैंकिंग में बड़ा बदलाव कर दिया है. विराट कोहली ने जैसे ही न्यूजीलैंड के खिलाफ 93 रन बनाए, उसके बाद उनका नंबर 1 वनडे बल्लेबाज बनना लगभग तय है. आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग बुधवार को आएगी.

विराट कोहली 5 साल बाद बनेंगे नंबर 1:- विराट कोहली की बात करें तो लगभग पांच साल बाद ये खिलाड़ी नंबर 1 रैंकिंग पर काबिज होगा. आखिरी बार विराट कोहली साल 2021 में नंबर थे. इसके बाद उनकी जगह बाबर आजम ने ली. 2022 में तो ये खिलाड़ी टॉप 10 से ही बाहर हो गया था. लेकिन 2023 से विराट का कमबैक शुरू हुआ. 2025 के अंत तक विराट ने नंबर 2 रैंकिंग हासिल की और अब वो रोहित शर्मा से ही आगे निकलने वाले हैं.

विराट कोहली की गजब फॉर्म:- विराट कोहली मानो रन मशीन बने हुए हैं. पिछले 7 लिस्ट ए मैचों में उन्होंने फिफ्टी प्लस पारी खेली है जिसमें 3 शतक और 4 अर्धशतक हैं. विराट कोहली अगर इसी तरह रन बनाते रहे तो उन्हें फिर नंबर 1 की कुर्सी से हटाना मुश्किल होगा. वैसे विराट चाहेंगे कि वो राजकोट में भी फिफ्टी प्लस पारी खेलें क्योंकि इस खिलाड़ी ने वनडे में कभी लगातार पांच से ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर नहीं बनाया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में वो ये कमाल भी कर सकते हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here