महासमुंद: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू ने जिलेवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का वैज्ञानिक एवं आध्यात्मिक माध्यम है। भारत की प्राचीन ऋषि परंपरा से प्राप्त यह अमूल्य विरासत आज संपूर्ण विश्व को स्वस्थ जीवन का मार्ग दिखा रही है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सतत प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र द्वारा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता मिली, जिसके बाद योग जन-जन का वैश्विक अभियान बन गया है।
आज करोड़ों लोग योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में अपनाकर स्वस्थ, अनुशासित और सकारात्मक जीवन की ओर अग्रसर हो रहे हैं। श्री साहू ने कहा कि योग व्यक्ति में आत्मविश्वास, संयम और कार्यक्षमता का विकास करता है तथा समाज में स्वास्थ्य, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। विकसित भारत के निर्माण में स्वस्थ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका है और योग इस दिशा में एक प्रभावी माध्यम है।उन्होंने जिले के सभी नागरिकों, युवाओं, महिलाओं एवं विद्यार्थियों से नियमित योग करने तथा अपने परिवार और समाज को भी योग से जोड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि “नियमित योग अपनाएं, निरोग जीवन पाएं और स्वस्थ भारत के संकल्प को साकार करें।”



