Home छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर खजूरी नवागांव में उमड़ा जनसैलाब, विधायक डॉ. धर्मजीत...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर खजूरी नवागांव में उमड़ा जनसैलाब, विधायक डॉ. धर्मजीत सिंह ने किया स्वस्थ जीवन का आह्वान

0

आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षकों ने कराया योगाभ्यास, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने लिया निरोगी जीवन का संकल्प: डॉ माधवी वस्त्रकार

सकरी। (कैलाश वस्त्रकार) अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत खजूरी नवागांव में भव्य योग शिविर का आयोजन उत्साह एवं उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं ग्रामीणजनों ने सहभागिता कर योग के प्रति अपनी आस्था और जागरूकता का परिचय दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक डॉ. धर्मजीत सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ बनाता है। उन्होंने सभी से नियमित योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

शिविर में आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विभिन्न विधियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ एवं निरोग जीवन जीने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष कौशिक, जनपद पंचायत सभापति मनहरण लाल कौशिक, सरपंच मनोज तिवारी, रामचरण वस्त्राकर, मंडल अध्यक्ष रामकुमार निर्मलकर, शैलेंद्र कौशिक, वीरेंद्र कौशिक, सुंदर कैमरे, असवानी साहू सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

योग शिविर ने न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाई, बल्कि समाज में सकारात्मक सोच, अनुशासन और सामूहिक सहभागिता का संदेश भी दिया। कार्यक्रम का समापन “करें योग, रहें निरोग” के संकल्प के साथ हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here