कोमल ग्वाला अमनपथ ब्यूरो चीफ जशपुर : अखिल भारतीय जनजाति सुरक्षा मंच जिला जशपुर द्वारा रविवार 21 जून 2026 को उरांव समाज भवन, तेतर टोली जशपुर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 24 मई 2026 को दिल्ली के लालकिला मैदान में आयोजित डीलिस्टिंग महाअभियान के तहत जनजाति सांस्कृतिक समागम में जशपुर प्रांत से शामिल हुए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार सम्मान किया गया।

आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम सुबह 11 बजे से प्रारंभ हुआ, जिसमें सर्व प्रथम महादेव पार्वती का पूजा अर्चना पश्चात अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का पैर धोकर तथा तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया। समारोह में अखिल भारतीय जनजाति सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक माननीय गणेश राम भगत सहित जिले एवं प्रांत के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मंच की ओर से जिले, ब्लॉक एवं ग्रामीण स्तर के पदाधिकारियों और सदस्यों से व्यापक प्रचार-प्रसार कर समाज के वरिष्ठजनों, महिला मोर्चा और युवा वर्ग को कार्यक्रम में शामिल कराने की अपील की गई थी। आयोजकों ने कहा कि जनजातीय संस्कृति और समाज के हितों से जुड़े विषयों पर एकजुटता बनाए रखने तथा समाज के योगदानकर्ताओं का सम्मान करना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।
कार्यक्रम के दौरान समाज की परंपराओं और सांस्कृतिक पहचान को सहेजने पर भी जोर दिया गया तथा विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया।



