Home छत्तीसगढ़ गांवों में भी मनाया गया विश्व योग दिवस,ग्रामीणों की रही बड़ी संख्या...

गांवों में भी मनाया गया विश्व योग दिवस,ग्रामीणों की रही बड़ी संख्या में सहभागिता

0

कोरिया : कोरिया जिले में विश्व योग दिवस विशेष उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न पंचायत कार्यालय परिसरों, खेल मैदानों तथा ग्राम पंचायतों में निर्मित अमृत सरोवर तटों पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए गए।

योग दिवस के अवसर पर आयोजित सामूहिक योग सत्रों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सरपंचों, ग्राम सचिवों, रोजगार सहायकों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। इसके साथ ही मनरेगा के श्रमिकों और स्व-सहायता समूहों की दीदियों की सक्रिय सहभागिता भी देखने को मिली।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने का संदेश दिया। विभिन्न स्थानों पर सामूहिक योग के माध्यम से लोगों को योग के महत्व और उसके दैनिक जीवन में उपयोग के प्रति जागरूक किया गया।

जिला प्रशासन की ओर से योग दिवस के सफल आयोजन के लिए सभी ग्राम पंचायतों एवं संबंधित विभागों के समन्वय की सराहना की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here