Home छत्तीसगढ़ युवक पर नकाबपोश बदमाशों का हमला, चाकू और डंडे से वार कर...

युवक पर नकाबपोश बदमाशों का हमला, चाकू और डंडे से वार कर हुए फरार,पांच आरोपियों की तलाश में जुटी कोतवाली पुलिस

0

मनेन्द्रगढ़:  शहर के वार्ड क्रमांक 04 में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब पांच नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक पर चाकू और डंडे से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिये अम्बिकापुर रेफर किया गया है।मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 04 निवासी विवेक पाण्डेय उर्फ राजा सुबह करीब 4:30 बजे अपने मौहारपारा स्थित घर से नाला उसपार गाय लगाने जा रहे थे।

 

इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर पहुंचे पांच नकाबपोश युवकों ने रास्ते में उन्हें घेर लिया और चाकू और डंडों से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से विवेक ने मदद के लिये शोर मचाया। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गये। स्थानीय लोगों ने घायल विवेक को तत्काल मनेन्द्रगढ़ अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए अम्बिकापुर रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच सहित आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है।सिटी कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक पाटले ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उनकी तलाश की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here