Home देश “एक हेलमेट – अनेक खुशियां: सुरक्षित जीवन के लिए यातायात पुलिस का...

“एक हेलमेट – अनेक खुशियां: सुरक्षित जीवन के लिए यातायात पुलिस का विशेष अभियान”

0

 

अनूपपुर: पुलिस अधीक्षक अनूपपुर विक्रांत मुराब (IPS)के निर्देश पर सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु एवं गंभीर चोटों को रोकने तथा नागरिकों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से अनूपपुर यातायात पुलिस द्वारा

24 जून से 30 जून तक विशेष हेलमेट जागरूकता अभियान* चलाया जाएगा। अभियान के दौरान जिले के *शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों* में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

यातायात पुलिस अनूपपुर द्वारा संचालित इस अभियान में नागरिकों को *हेलमेट के महत्व, उसकी उपयोगिता एवं दुर्घटना के समय जीवन रक्षा में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका के संबंध में जानकारी* दी जाएगी। यातायात पुलिस द्वारा *प्रमुख चौराहों, बाजारों, शैक्षणिक संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर लोगों से संवाद* कर उन्हें हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

अभियान के दौरान दोपहिया वाहन चालकों को यह संदेश दिया जाएगा कि *हेलमेट केवल कानूनी बाध्यता नहीं, बल्कि स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा का सबसे प्रभावी साधन है।* एक छोटी सी सावधानी दुर्घटना के समय किसी व्यक्ति का जीवन बचा सकती है।

अनूपपुर पुलिस जिले के सभी नागरिकों से अपील* करती है कि वे प्रत्येक यात्रा के दौरान मानक गुणवत्ता का हेलमेट अवश्य पहनें तथा अपने परिवार और परिचितों को भी इसके लिए प्रेरित करें। सुरक्षित यातायात व्यवस्था एवं दुर्घटनामुक्त समाज के निर्माण में सभी नागरिकों की सहभागिता आवश्यक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here