Home छत्तीसगढ़ आपातकाल की बरसी की पूर्व संध्या पर भाजपा ने निकाली मशाल रैली

आपातकाल की बरसी की पूर्व संध्या पर भाजपा ने निकाली मशाल रैली

0

राधेश्याम सोनवानी, गरियाबंद /राजिम :  आपातकाल की बरसी की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी जिला गरियाबंद द्वारा बुधवार को गायत्री मंदिर परिसर राजिम से सुंदरलाल शर्मा चौक तक मशाल रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नागरिक शामिल हुए।रैली का नेतृत्व विधायक रोहित साहू एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने किया। इस अवसर पर विधायक रोहित साहू ने कहा कि 25 जून 1975 को लगाया गया आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय था, जिसमें नागरिक अधिकारों का हनन किया गया और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकार ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा एवं संविधान के मूल्यों को बनाए रखने के लिए आपातकाल की घटनाओं को याद रखना आवश्यक है। मशाल रैली के माध्यम से लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को नमन करते हुए युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।रैली गायत्री मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सुंदरलाल शर्मा चौक पहुंची, जहां लोकतंत्र सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here