Home छत्तीसगढ़ धमतरी जिले में 30 जून से 6 जुलाई तक धूमधाम से मनाया...

धमतरी जिले में 30 जून से 6 जुलाई तक धूमधाम से मनाया जाएगा सहकारी सप्ताह

0

सहकार से समृद्धि की दृष्टिकोण को साकार करने के लिए जिले के सभी विकास खंडों में आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी :भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के पांच वर्ष पूर्ण होने के गौरवशाली उपलक्ष्य में देश भर के साथ-साथ धमतरी जिले में भी आगामी 29 जून 2026 से 6 जुलाई 2026 तक सहकारी सप्ताह का वृहद आयोजन किया जा रहा है। इस गरिमामयी आयोजन का मुख्य उद्देश्य सहकार से समृद्धि के दृष्टिकोण के तहत सहकारी क्षेत्र की उपलब्धियां,उनके योगदान को प्रदर्शित करना, हितधरकों में जागरूकता बढ़ाना तथा सहकारी गतिविधियों में जन सहभागिता को सुनिश्चित करना है। इस संबंध में संबंधित विभागों और अधिकारियों को जिम्मेदारियां से अवगत कराया गया है।

सप्ताह भर आयोजित होने वाले प्रमुख कार्यक्रम और गतिविधियां सहकारी सप्ताह के दौरान जिले के धमतरी, कुरूद, मगरलोड एवं नगरी विकासखंडों में प्रतिदिन जनहितैषी एवं जागरूकता संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे अनुसार है-
1. दिनांक 29 जून 2026 ध्वजारोहण एवं सदस्यता अभियान -समस्त पैक्स,लैम्पस एवं दुग्ध सहकारी समितियां के कार्यालय परिसर में सहकारी ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके साथ ही सहकार सदस्यता अभियान बायलॉज का वचन तथा सदस्यों की आय वृद्धि में दुग्ध एवं मत्स्य समितियां की भूमिका पर विशेष चर्चा होगी।
2. 30 जून 2026 DCDC बैठक व एफपीओ पर चर्चा- कलेक्टोरेट धमतरी में जिला सहकारी विकास समिति डीसीडीसी की महत्वपूर्ण बैठक होगी। साथ ही सदस्यों की आय बढ़ाने में एफपीओ की भूमिका पर विशेष चर्चा आयोजित की जाएगी।
3. 1 जुलाई 2026 ड्रोन प्रदर्शन व कृषक संगोष्ठी- पोटियाडीह,भोथिडीह, कुंडेल,गाड़ाडीह, खरेगा,अछोटा सहित विभिन्न चयनित पैक्स क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से तरल उर्वरक छिड़काव का सजीव प्रदर्शन कृषक संगोष्ठी और मृदा स्वास्थ्य पर चर्चा होगी।
4. 2 जुलाई 2026 मॉडल पैक्स भ्रमण व ए टी एम वितरण-समस्त पैक्स,लैम्पस एवं जिला सहकारी बैंक की शाखों में मॉडल पैक्स का भ्रमण कराया जाएगा तथा हितग्राहियों को माइक्रो एटीएम, केसीसी कार्ड एवं रुपे कार्ड का वितरण किया जाएगा।
5. 3 जुलाई 2026 वृक्षारोपण एवं स्वच्छता- एक पेड़ मां के नाम के विशेष अभियान के तहत समस्त पैक्स और लैम्प्स परिसरों में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य सरकारी संघ द्वारा प्रकाशित पाक्षिक सहकारी समाचार पत्र का प्रचार प्रसार भी किया जाएगा।
6. 4 जुलाई 2026 स्वास्थ्य एवं शिविर-पैक्स शंकरदाह एवम भखारा द्वारा संचालित जन औषधि केंद्रों में आमजनों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा।
7. 5 जुलाई 2026 स्कूली छात्रों के लिए निबंध प्रतियोगिताएं- सहकारिता के प्रति बच्चों को जागरूक करने के लिए धमतरी, मगरलोड, भाठागांव, कुरूद एवं नगरी के शासकीय विद्यालयों में सहकार से समृद्धि विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here