Home छत्तीसगढ़ बिलासपुर लॉकअप में हंगामा : युवक ने ब्लेड से खुद को किया...

बिलासपुर लॉकअप में हंगामा : युवक ने ब्लेड से खुद को किया घायल, पुलिस जांच में जुटी

0

 बिलासपुर : शहर के सिविल लाइन थाना परिसर में शुक्रवार  26 जून को उस समय हड़कंप मच गया, जब लॉकअप में बंद एक युवक ने ब्लेड से खुद को घायल कर लिया। घटना के बाद पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसे इलाज के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे छुट्टी दे दी।

पुलिस का दावा—दबाव बनाने की कोशिश
पुलिस के अनुसार, युवक को चाकू रखने के मामले में गिरफ्तार कर लॉकअप में रखा गया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने पुलिस पर दबाव बनाने और कार्रवाई को प्रभावित करने की मंशा से खुद को ब्लेड से घायल किया।

महिला और नाबालिग से मुलाकात के बाद हुआ घटनाक्रम
जानकारी के मुताबिक, लॉकअप में बंद युवक की एक महिला और एक नाबालिग से मुलाकात हुई थी। इसके कुछ समय बाद ही उसने खुद को घायल कर लिया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस पूरे घटनाक्रम में महिला और नाबालिग की कोई भूमिका रही या नहीं।

हर पहलू की जांच जारी
फिलहाल पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। लॉकअप में ब्लेड कैसे पहुंचा और घटना के पीछे की वास्तविक वजह क्या थी, इसे लेकर भी जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here