राधेश्याम सोनवानी, गरियाबंद :- नालसा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के निर्देशन में तालुका विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष , जिला एवं अपर सत्र न्यायालय के न्यायाधीश बी.आर.साहू सर व न्यायाधीश -श्रीमति गंगा पटेल के कुशल नेतृत्व में आज अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर नालसा की डॉन योजना 2025 (NALSA- DAWN Drug Awareness and wellness navigation for a drug free india scheme2025)के तहत मादक पदार्थ के दुरूपयोग और अवैध तसकरी के खिलाफ दिवस 26 जून को “शांति मैत्री विकास संस्थान नशा मुक्ति केंद्र गरियाबंद “में विशेष शिविर का आयोजन किया गया जिसमें नशे के लत से पीड़ित युवाओ को माननीय न्यायाधीश महोदय द्वारा भविष्य में नशा से होने वाले नुकसान स्वास्थ्य,आर्थिक क्षति,और नशे के हालत में होने वाले अपराध से बचने की सलाह देते हुए कहा कि नशे की लत न केवल व्यक्ति की मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को नष्ट करती है अपितु पूरे परिवार को आर्थिक बर्बादी की तरफ धकेलता है साथ ही समाज मे मान सम्मान प्रतिष्ठा भी खत्म हो जाती है ,साथ ही जो लोग इस नशे के व्यापार में गैर कानूनी रूप से जुड़े होते व मादक पदार्थो के तस्करी में लिप्त होते है ऐसे इंसान का भी जीवन सुखमय नही हो सकता जिस दिन भी ये लोग कानून के गिरफ्त में आते है फिर जितना गलत तरीके से धन कमाए रहते है वो सब तो जाते है ही साथ ही बचा खुचा जीवन हवालात में काटते है जिससे समाज मे मान सम्मान भी चला जाता है इसलिये इन सभी चीजों से दूर रहने की सलाह दी गई तथा नशा से सम्बन्धित बनाये गए कानून छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम ndps एक्ट एवं अन्य कानूनी जानकारी दी गई।
आज के इस शिविर में संस्था के प्रबंधक ,स्टाफ,व अन्य शामिल रहे सभा को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग रहा।



