Home मनोरंजन क्या 2026 में होगी अली-जैस्मिन की शादी? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई

क्या 2026 में होगी अली-जैस्मिन की शादी? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई

0

मुंबई : टीवी इंडस्ट्री के चर्चित कपल अली गोनी और जैस्मिन भसीन की शादी को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही हैं। हाल ही में दोनों की शादी इस साल के अंत या 2027 की शुरुआत में होने की खबरें सामने आईं, जिस पर अब अली गोनी ने खुद प्रतिक्रिया देकर अफवाहों पर विराम लगाने की कोशिश की है।

अली गोनी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “जब शादी करनी होगी, खुद बता दूंगा सबको। मेरे रिश्तेदार भी मेरे इतने पीछे नहीं पड़े हैं, जितना यहां इंस्टाग्राम पर लोग पीछे पड़े हैं। अपना-अपना काम करो और खुश रहो और रहने दो।” पोस्ट के साथ उन्होंने फोल्डेड हैंड और हंसने वाली इमोजी भी शेयर की।

हाल ही में एक इंटरव्यू में अली गोनी ने बताया था कि उनके और जैस्मिन, दोनों के परिवार वाले चाहते हैं कि अब वे शादी कर लें। उन्होंने कहा कि उनकी मां भी लगातार शादी के लिए कह रही हैं। हालांकि, उनका मानना है कि सही समय आने पर ही यह फैसला लिया जाएगा।

अली ने यह भी खुलासा किया कि जैस्मिन भसीन शादी के लिए पूरी तरह तैयार हैं और अब वह खुद भी चाहते हैं कि शादी जल्द हो जाए। जब उनसे पूछा गया कि क्या फैंस इस साल शादी की उम्मीद कर सकते हैं, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “हो सकता है।”

बता दें कि अली गोनी और जैस्मिन भसीन की मुलाकात रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 9’ के दौरान हुई थी। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और ‘बिग बॉस 14’ में उन्होंने अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया। तब से दोनों टीवी इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here