Home छत्तीसगढ़ रायपुर में 8 जुलाई से श्रीमद् भागवत कथा, मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया...

रायपुर में 8 जुलाई से श्रीमद् भागवत कथा, मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया पोस्टर

0

रायपुर : राजधानी रायपुर में अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन द्वारा 8 से 14 जुलाई तक बुढ़ापारा स्थित इंडोर स्टेडियम में आयोजित होने वाली श्रीमद् भागवत कथा के पोस्टर का विमोचन मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया।

प्रदेश महामंत्री एवं प्रवक्ता राजकुमार राठी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष योगेश अग्रवाल के नेतृत्व में वैश्य समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर के श्रीमुख से होने वाली श्रीमद् भागवत कथा के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से योगेश अग्रवाल, राजकुमार राठी, शिवरतन गुप्ता, संजय चौधरी, सुभाष साहू, राजीव अवस्थी, सुब्रत घोष और नवीन लोढ़ा उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here