Home क्रिकेट कौन बनेगा इंग्लैंड का अगला टेस्ट कप्तान? बेन स्टोक्स ने हैरी ब्रूक...

कौन बनेगा इंग्लैंड का अगला टेस्ट कप्तान? बेन स्टोक्स ने हैरी ब्रूक को दिया खुला समर्थन

0

इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद टेस्ट टीम के अगले कप्तान को लेकर अपनी राय रखी है। स्टोक्स ने मौजूदा उपकप्तान और लिमिटेड ओवर्स टीम के कप्तान हैरी ब्रूक का समर्थन करते हुए कहा कि वह टेस्ट टीम की कप्तानी संभालने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

हाल ही में समाप्त हुई न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में स्टोक्स उपलब्ध नहीं थे। उनकी गैरमौजूदगी में इंग्लैंड टीम की कमान पूर्व कप्तान जो रूट को सौंपी गई थी। इस फैसले के बाद यह सवाल उठने लगे कि जब हैरी ब्रूक टेस्ट टीम के उपकप्तान हैं, तो उन्हें कप्तानी क्यों नहीं दी गई। स्टोक्स ने साफ किया कि इस फैसले में उनकी कोई भूमिका नहीं थी। उन्होंने कहा कि उसे इस टीम का उपकप्तान बनाए जाने की एक वजह है। पिछले कुछ हफ्तों में जो भी विवाद रहा और जो फैसले लिए गए, वे ऐसे फैसले थे जिनका वह हिस्सा नहीं थे।

हैरी एक शानदार खिलाड़ी 

स्टोक्स कहा कि यदि कोई खिलाड़ी टीम का उपकप्तान है, तो कप्तान की गैरमौजूदगी में नेतृत्व की जिम्मेदारी उसी को मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आपको किसी टीम का उपकप्तान एक खास वजह से बनाया जाता है। वह लंबे समय तक जो रूट के साथ उपकप्तान रहे और यह एक स्वाभाविक प्रक्रिया होती है। अगर कप्तान मौजूद नहीं है या उपलब्ध नहीं है, तो फिर उपकप्तान ही जिम्मेदारी संभालता है। इसलिए ऐसा बिल्कुल भी कोई कारण नहीं है कि हैरी को यह जिम्मेदारी न दी जाए। वह एक शानदार खिलाड़ी है और इस टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक है।

स्टोक्स ने यह भी कहा कि कप्तानी की अतिरिक्त जिम्मेदारी हैरी ब्रूक के खेल को और बेहतर बना सकती है। उन्होंने कहा कि हम सभी जानते हैं कि बल्लेबाज के तौर पर वह बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी है। अगर इस टीम की थोड़ी और जिम्मेदारी उसके कंधों पर डाली जाती है, तो हम नहीं जानते कि इससे उसके खेल में सुधार देखने को मिल सकता है।

नए कप्तान के नाम का जल्द हो सकता है ऐलान

स्टोक्स ने ब्रूक का खुलकर समर्थन करते हुए कहा कि यह तो समय ही बताएगा, लेकिन अगर आपको नहीं लगता कि किसी खिलाड़ी में टीम की कप्तानी करने की काबिलियत है, तो आप उसे उपकप्तान ही नहीं बनाते। इसलिए अगर मुझसे पूछा जाए कि यह जिम्मेदारी किसे मिलनी चाहिए, तो वह हैरी ब्रूक 100 प्रतिशत सपोर्ट करेंगे।  फिलहाल इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने टेस्ट टीम के नए कप्तान को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन बेन स्टोक्स के इस बयान ने साफ कर दिया है कि उनकी पहली पसंद हैरी ब्रूक ही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here