Home देश तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर मकान में घुसी, खाली था मकान, तीन...

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर मकान में घुसी, खाली था मकान, तीन लोग घायल

0

अनूपपुर : जिले के डोला नगर परिषद क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। कोतमा से मनेन्द्रगढ़ जा रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक मकान में जा घुसी। गनीमत रही कि हादसे के समय घर खाली था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार, कार क्रमांक CG16CU8927 कोतमा से मनेन्द्रगढ़ की ओर जा रही थी। डोला नगर परिषद के वार्ड क्रमांक-3 में चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार कार सड़क किनारे नाले को पार करती हुई कुंदन गुप्ता के मकान में जा घुसी।

हादसे के समय मकान में कोई मौजूद नहीं था। इससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। कार में 8 वर्षीय बच्चे सहित कुल 3 लोग सवार थे, जिन्हें भी गंभीर चोट नहीं आई।

कार के मकान में घुसते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत कार में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और वाहन का अनियंत्रित होना दुर्घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here