Home छत्तीसगढ़ गरियाबंद सड़क हादसा: NH-130C पर अज्ञात वाहन की टक्कर से 19 वर्षीय...

गरियाबंद सड़क हादसा: NH-130C पर अज्ञात वाहन की टक्कर से 19 वर्षीय युवक की मौत, एक घायल

0

 गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नेशनल हाइवे-130 सी पर बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक पर सवार युवक बुरी तरह जख्मी हुआ और मौके पर ही दम तोड़ दिया. मृतक की पहचान रजनकट्टा निवासी 19 वर्षीय के गेंद विश्वकर्मा के रूप में हुई. दुर्घटना में एक अन्य युवक भी घायल हुआ है. घटना पांडुका थाना क्षेत्र का है.

मौके पर ही युवक की मौत, 1 घायल

जानकारी के मुताबिक, नेशनल हाईवे-130सी पर सरकड़ा के पास की पूरी घटना है. तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी, जिससे गेंद विश्वकर्मा सड़क किनारे जा गिरा. हादसा इतना भीषण था कि मौके पर उसकी मौत हो गई. वहीं एक अन्य युवक तिजेश्वर साहू (19 साल) गंभीर रूप से घायल हो गया.

राहगिरों की सूचना के बार पांडुका पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. घायल को इलाज के लिए अस्पताल रवाना किया गया. वहीं मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस की प्रारंभिक जांच में अज्ञात भारी वाहन से टक्कर के कारण हादसा होना सामने आया है.

पुलिस ने घटनास्थल पर लोगों से जानकारी जुटाने के बाद मामले की जांच में जुट गई है. वहीं अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है. इधर मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here