संगठन विस्तार और बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी
बिलासपुर : जिला/शहर कांग्रेस कमेटी ने संगठन को नई मजबूती देने की दिशा में वार्ड क्रमांक-1 के पार्षद अमित भारते को शहर कांग्रेस कमेटी का महामंत्री नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के साथ पार्टी ने संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं के बेहतर समन्वय और बूथ स्तर तक कांग्रेस की गतिविधियों को प्रभावी बनाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है।
पार्टी नेतृत्व का मानना है कि अमित भारते संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय, ऊर्जावान और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत पकड़ रखने वाले जनप्रतिनिधि हैं। इसी विश्वास के साथ उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
नियुक्ति के बाद अमित भारते ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के सहयोग से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाना तथा कांग्रेस की नीतियों और जनहित के मुद्दों को आमजन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं और सभी को साथ लेकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा। उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पदाधिकारियों एवं समर्थकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।



