Home छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में बड़ी चोरी, ताला तोड़कर कंप्यूटर सेट ले उड़ा नकाबपोश...

ग्रामीण बैंक में बड़ी चोरी, ताला तोड़कर कंप्यूटर सेट ले उड़ा नकाबपोश चोर

0

जांजगीर-चांपा :  छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा अंतर्गत एक ग्रामीण बैंक में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। जर्वे बी स्थित ग्रामीण बैंक में अज्ञात आरोपी ने ताला तोड़कर अंदर घुसकर कंप्यूटर सेट की चोरी कर ली। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, बैंक मैनेजर अजय बौद्ध की शिकायत पर बलौदा थाना में मामला दर्ज किया गया है। घटना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध आरोपी दिखाई दिया है, जिसने अपना चेहरा गमछे से ढक रखा था। आरोपी बैंक के अंदर घुसकर कंप्यूटर उपकरण लेकर फरार होता दिख रहा है।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को भी जांच में शामिल किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here