Home छत्तीसगढ़ निर्माण अधूरा ..पहले ही लगा दिया मटेरियल का बिल, फिर मस्टररोल भी...

निर्माण अधूरा ..पहले ही लगा दिया मटेरियल का बिल, फिर मस्टररोल भी तैय्यार : इस पंचायत में खुलकर आ रही है शिकायतें

0

राधेश्याम सोनवानी,गरियाबंद :– जिले की जनपद पंचायत देवभोग अंतर्गत ग्राम पंचायत खुटगांव में भर्राशाही की शिकायतें लगातार सामने आ रही है, इस पंचायत में पहले ही सीसी रोड और शेड निर्माण को लेकर शिकायतें सामने आने के बाद, अब रिचार्ज पीट निर्माण में अनियमितता संबंधी शिकायत भी ग्रामीणों द्वारा की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार मनरेगा अंतर्गत रिचार्ज पीट निर्माण कार्य में खुटगांव सरपंच व सचिव द्वारा की गई अनियमितता की शिकायत प्रमुख सचिव पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग नवा रायपुर,कलेक्टर गरियाबंद,जिला पंचायत सीईओ गरियाबंद सहित संचनालय पंचायत नवा रायपुर को लिखित में की गई है।

बता दें कि खुटगांव पंचायत में मनरेगा अंतर्गत रिचार्ज पीट निर्माण अब तक अधूरा है,किन्तु इससे पहले ही 2026 के जनवरी माह में मटेरियल का बिल तैय्यार कर लिया गया, शिकायतकर्ताओं के अनुसार बिल फर्जी है।

इस कार्य को लेकर 2026 फरवरी माह में फर्जी मस्टररोल भरकर मजदूरी दर्शाई गई है। धरातल पर कार्य हुआ ही नहीं और शासकीय राशि का आहरण कर दुरुपयोग कर लिया गया। शिकायतकर्ता ग्रामपंच क्षमा साव,सालेह तस्लीम‌,निवेदिता साव,हरिशंकर मांझी व ग्रामीण दुष्यंत मरकाम,प्रेमसिंह मांझी,सुधीर दौरा,बलदेव दौरा‌ ने मांग की है कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच व स्थल निरीक्षण किया जाये।

इस शिकायत के परिप्रेक्ष में अप्रैल 2026 में कार्यालय जिला पंचायत गरियाबंद द्वारा जनपद सीईओ देवभोग को पत्र जारी कर वस्तुस्थिति की जांच कर अभिमत सहित 3 दिवस में जिला कार्यालय को प्रतिवेदन उपलब्ध कराने निर्देशित किया गया था। किंतु संबंधितों पर उच्च अधिकारियों के आदेश का कोई असर नहीं हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार अब तक इस मामले जांच नही की गई और ना ही शिकायतकर्ताओं अवगत कराया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here