आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और शुक्रवार का दिन है। तृतीया तिथि आज दोपहर पहले 11 बजकर 21 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी। आज शाम 5 बजे तक विष्कुम्भ योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 11 बजकर 47 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा, उसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा आज से पंचक शुरू है। साथ ही आज संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी का व्रत भी है। ज्योतिष अनुसार संकष्टी चतुर्थी का दिन कई राशियों के लिए शुभ साबित होने वाला है। मेष और धनु वालों को करियर में जबरदस्त सफलता मिलेगी। आप जो भी योजनाएं बनाएंगे उसमें सफलता मिलेगी। वहीं वृषभ वालों को ऑफिस में कलीग का सहयोग प्राप्त होगा। चलिए अब जानते हैं आज का राशिफल विस्तार से यहां।
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। आज आपको लोगों की मदद मिलती रहेगी, जिससे आप काफी राहत महसूस करेंगे। परिवार वालों के साथ आप खुशियों के पल बिताएंगे। इस राशि के विद्यार्थियों की अध्ययन के प्रति रुचि बढ़ेगी। आज आपको कुछ नए मौके मिलने की संभावना है। अपनी व्यावसायिक योजनाओं को क्रमबद्ध तरीके से अंजाम देंगे, तो बेहतर सफलता मिलेगी। आज कलीग का सहयोग व्यावसायिक कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाएगा। नौकरी में आज आपको महत्वपूर्ण अधिकार मिल सकता है। आज आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोत्तरी होगी। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। लवमेट के रिश्ते में मजबूती आएगी। बदलते मौसम में सेहत के प्रति लापरवाही न करें।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 4
वृष राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत हासिल होगी, आपके समाजिक मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। आज कारोबार में कुछ नए लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। ऑफिस में कलीग का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे। आज किसी धार्मिक समारोह में हिस्सा लेने का सुअवसर मिलेगा। तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। घर में वरिष्ठ सदस्यों की सेहत का खास ख्याल रखें।
शुभ रंग- मैजेंटा
शुभ अंक- 1
मिथुन राशि
आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज युवाओं को रोजगार के बेहतर प्लेसमेंट अवसर प्राप्त होने की संभावना है। आज आपका फेवरिट काम समय पर पूरा हो जाने से मन में उमंग और उत्साह बना रहेगा। आज आपको नए लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। आज किसी भी काम को करने से पहले बड़ों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। आज बच्चे पढ़ाई के प्रति कुछ कम रुचि लेंगे उन्हें पढ़ाई-लिखाई में विशेष ध्यान देने की जरूरत है। ऑफिस में सीनियर आपके काम से खुश होकर आपको कुछ उपहार देंगे। आज आपके कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।
शुभ रंग- बैंगनी
शुभ अंक- 7
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। जिस काम के पूरा होने का आप काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे आज वह पूरा हो जाएगा, जिससे आप तनाव मुक्त महसूस करेंगे। बढ़ते खर्च को कम करने के लिए आज नए प्लान बनाएंगे। आज किसी काम को पूरा करने में कुछ समय लग सकता है। आज आप सामाजिक रिश्तों में सुधार लाने की कोशिश करेंगे। आज आपको जरूरी फैसले बहुत सोच-समझकर लेने चाहिए। आपका भौतिक सुख-सुविधाओं की तरफ आज आपका रुझान बढ़ सकता है। आज परिवार वालों का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। आज आपके माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा और उनके साथ कहीं घूमने जाएंगे।
शुभ रंग- बैंगनी
शुभ अंक- 9
सिंह राशि
आज आपका दिन घूमने-फिरने में अधिक बीतेगा। आज घर पर अचानक मेहमानों का आगमन होगा। आज आपका ध्यान धार्मिक कार्यों की तरफ रहेगा। आज आपके कार्यों में जीवनसाथी के सहयोग से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। अगर मित्र के साथ मतभेद चल रहा है, तो किसी अनुभवी व्यक्ति की मध्यस्थता से आज सब ठीक हो जाएगा रिश्ते में मधुरता आएगी। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक बड़ा धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। आज आप अपनी दिनचर्या में कुछ जरूरी बदलाव लाएंगे। नौकरी में कार्यभार बढ़ने की वजह से थकान रहेगी, इसलिए व्यवस्थित रूप से अपने कार्यों की प्राथमिकताओं पर ध्यान दें। लवमेट कहीं घूमने जाएंगे। गृहस्थ जीवन शानदार रहने वाला है।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 8
कन्या राशि
आज कारोबार में आपको लाभ ही लाभ होगा। शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। घरेलू काम को निपटाने में आप सफल रहेंगे। आज कई योजनाएं समय से पूरी हो जाएंगी। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। आज अपनी योजनाओं तथा गतिविधियों को गुप्त रखें। अनुभवी लोगों का सहयोग और मार्गदर्शन आज आपके लिए सहायक रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। आज आप अपनी पजिटिव ऊर्जा से बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आज आप कुछ नए कदम उठाएंगे।
शुभ रंग- पीच
शुभ अंक- 4
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए नए अनुभव लेकर आएगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को आज अच्छी खबर मिलेगी। आज कार्यभार अधिक हो सकता है, लेकिन आप किसी काम के लिए जितना ज्यादा प्रयास करेंगे, काम उतना ही बेहतर तरीके से होगा। आज किसी अनुभवी जानकार व्यक्ति की राय आपके लिए बेहतर साबित होगी। आज जीवनसाथी के साथ अपने रिश्ते को लेकर आप भावुक हो सकते हैं। आज कारोबार में आज आपको फायदा होगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी। आज आपका स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा।
शुभ रंग- काला
शुभ अंक- 3
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। आज सोचा हुआ आपका काम निश्चित समय पर पूरा हो जाएगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। ऑफिस में आपको किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलेगी, जिसे निभाने में आप सक्षम रहेंगे। आज आसपास के लोगों से आपको सहयोग मिलेगा। आज आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। आज व्यापार को बढ़ाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेंगे, जिनका फायदा अवश्य मिलेगा। आज आपके अच्छे व्यवहार से जीवनसाथी प्रसन्न होंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 3
धनु राशि
आज आपको आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आज की गई व्यापारिक यात्रा से लाभ होगा। परिवार में सभी सदस्यों के साथ आपसी तालमेल बढ़ेगा। साइंस से जुड़े छात्रों के लिए आज का दिन खासतौर पर फायदेमंद रहेगा आज आपका रिसर्च वर्क पूरा हो सकता है। आज ऑफिस में सभी काम को पूरा करने में आप पूरी तरह सक्षम होंगे। इस राशि के लॉ की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आज करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे।
शुभ रंग – नीला
शुभ अंक – 6
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। आज ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है लेकिन आपके द्वारा किया गया काम आपके बॉस को इम्प्रेस करेगा। आज आपको रुपए-पैसों के मामले में लापरवाही करने से बचना चाहिए। टूर-ट्रेवल्स से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज अपको किसी करीबी से ऐसी सलाह मिलेगी, जिससे आपको काफी फायदा होगा। माता आज अपने बच्चों को कुछ मीठा बना के खिला सकती हैं। घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य का आज विशेष ध्यान रखना होगा। जीवनसाथी से आज उपहार मिलेगा।
शुभ रंग – पीला
शुभ अंक – 9
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आज आय के नए स्रोत सामने आएंगे। ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा। आज जीवनसाथी आपकी तारीफ करेंगे, इससे आपके रिश्ते में और मधुरता आएगी। आज आपके धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। यदि आप कुछ दिनों से कमर दर्द की समस्या से परेशान हैं, तो आज आपको उससे छुटकारा मिलेगा और आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। आज आपको अपनी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। लवमेट किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जाएंगे।
शुभ रंग – गुलाबी
शुभ अंक – 6
मीन राशि
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। आज करियर में आपको मनचाही सफलता मिलेगी साथ ही कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। आज आपको अपने काम को टालने से बचना चाहिए। समाज कल्याण विभाग में कार्यरत लोगों का आज प्रमोशन हो सकता है। ग्लैमर, मीडिया और कंप्यूटर से जुड़े व्यवसाय में लाभदायक स्थिति बनी रहेगी। आज शाम को किसी पारिवारिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा। आज जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। आपका सिद्धांतवादी दृष्टिकोण आपके लिए सम्मानजनक स्थिति बनाएगा। आज सीनियर्स आपके काम से काफी खुश होंगे। आज आपको अपनी सेहत के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है।
शुभ रंग – नारंगी
शुभ अंक – 2



