Home छत्तीसगढ़ बस्तर के ऐतिहासिक गोंचा पर्व की तैयारियां तेज, 9 दिनों तक होंगे...

बस्तर के ऐतिहासिक गोंचा पर्व की तैयारियां तेज, 9 दिनों तक होंगे अनवरत सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन…

0

जगदलपुर: जगदलपुर के ऐतिहासिक गोंचा पर्व की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पर्व के दौरान 9 दिनों तक महाभंडारा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न धार्मिक आयोजन किए जाएंगे।

मंदिर समिति के अनुसार, हर साल गोंचा पर्व के दौरान समाज और श्रद्धालुओं के सहयोग से विभिन्न आयोजन संपन्न कराए जाते हैं। बेहतर आयोजन के लिए पूर्व में संस्कृति विभाग की ओर से 5 लाख रुपये के बजट का भी प्रावधान किया गया था। अबकी बार तहसीलदार के माध्यम से शासन को 18 लाख रुपए का प्रस्ताव भेजा गया है।

प्रस्ताव की जानकारी मिलने के बाद समिति के सदस्य नरेंद्र पाणिग्राही ने कहा कि जल्द ही तहसीलदार और कलेक्टर के साथ बैठक कर गोंचा पर्व की व्यवस्थाओं और शासन से मिलने वाले सहयोग पर चर्चा की जाएगी।, ताकि आयोजन को और बेहतर तरीके से संपन्न कराया जा सके।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here