Home छत्तीसगढ़ बालोद में अवैध शराब का खेल बेखौफ! 80रु की शराब 120 से...

बालोद में अवैध शराब का खेल बेखौफ! 80रु की शराब 120 से 150 रु तक में बिक रही हैं, आबकारी विभाग पर उठे सवाल

0

कोचियों के जरिए गांव-गांव पहुंच रही शराब, ढाबों-होटलों में भी खुलेआम परोसे जाने के आरोप

 

अमनपथ न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू :शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रो में अवैध शराब बिक्री को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सरकारी शराब दुकानों से देशी शराब खरीदकर कोचियों के माध्यम से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में खुलेआम बेची जा रही है। स्थिति यह है कि सरकारी दुकान में 80 रु की कीमत वाली देशी शराब गांवों में 120 से 150रु तक में बेची जा रही है, जिससे अवैध मुनाफाखोरी का खेल भी फल-फूल रहा है। जानकारी के अनुसार इस काम मे ज्यादातर युवा वर्ग लगे हुए है।

ऐसे ही नजारा शुक्रवार शाम को डैम के पास स्थित देशी शराब दुकान से देखने को मिला जहाँ पर थैलों में भरकर शराब लेकर कोचिए निकल रहे थे।एक ही व्यक्ति बार बार काउंटर पर जाकर शराब खरीदी करते हुए नजर आया जिसका फुटेज सीसीटीवी में भी दिख सकता हैं। काउंटर से एक ही व्यक्ति बार बार जाकर शराब ले रहा है और सेल्समैन बाकयदा उनको शराब दे रहा था ।सूत्रों के अनुसार विशेष रूप से ‘शोले’ ब्रांड की देशी शराब की मांग अधिक बताई जा रही है। यही नजारा हर रोज देखने को मिलेगा।

सूत्रों के अनुसार जिला मुख्यालय के कई होटलों और ढाबों में भी नियमों की अनदेखी करते हुए खुलेआम शराब परोसी जा रही है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर यह पूरा नेटवर्क किसके संरक्षण में संचालित हो रहा है और जिम्मेदार आबकारी विभाग कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा।

स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि अवैध शराब बिक्री की शिकायतें लंबे समय से मिलती रही हैं। इसी शिकायत को लेकर बीते दिनों जिला आबकारी अधिकारी का तबादला भी हुआ, लेकिन हालात में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा। लंबे समय से पदस्थ आबकारी निरीक्षक की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

अब लोगों ने जिला प्रशासन और आबकारी विभाग से मांग की है कि अवैध शराब बिक्री, होटल-ढाबों में शराब परोसने और कोचियों के नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई कर इस अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाई जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here