Home छत्तीसगढ़ नारायणपुर जिला प्रभारी नियुक्त होने पर प्रेमलता नागवंशी का धमतरी भाजपा परिवार...

नारायणपुर जिला प्रभारी नियुक्त होने पर प्रेमलता नागवंशी का धमतरी भाजपा परिवार ने किया अभिनंदन

0

संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी :भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा श्रीमती प्रेमलता नागवंशी को भाजपा महिला मोर्चा, नारायणपुर जिला प्रभारी नियुक्त किए जाने पर धमतरी जिले के भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष का वातावरण है।

नियुक्ति की घोषणा के पश्चात धमतरी जिले के भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रीमती प्रेमलता नागवंशी को दूरभाष, सोशल मीडिया एवं व्यक्तिगत रूप से शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित करते हुए उनके सफल कार्यकाल की मंगलकामनाएं दीं।

इसी क्रम में भाजपा नगरी मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर सभी ने उन्हें नई संगठनात्मक जिम्मेदारी मिलने पर पुष्पगुच्छ एवं शुभकामनाओं के साथ बधाई दी तथा विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में नारायणपुर जिले में महिला मोर्चा संगठन और अधिक सशक्त एवं सक्रिय होगा।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि श्रीमती प्रेमलता नागवंशी अपने संगठनात्मक अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं समर्पित कार्यशैली के बल पर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

धमतरी भाजपा परिवार ने उनकी इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए श्रीमती प्रेमलता नागवंशी को पुनः हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here