Home छत्तीसगढ़ लोकतंत्र की आड़ में हिंसा और शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाना कांग्रेस...

लोकतंत्र की आड़ में हिंसा और शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाना कांग्रेस की हताशा का परिचायक : रोहित साहू, अनिल चंद्राकर

0

नगर पंचायत कोपरा में कांग्रेस के प्रदर्शन पर विधायक रोहित साहू और भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने कांग्रेस को घेरा

राधेश्याम सोनवानी,गरियाबंद -: नगर पंचायत कोपरा में कांग्रेस के पूर्व विधायक अमितेश शुक्ल एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा धरना-प्रदर्शन के दौरान कार्यालय के घेराव करते हुए जबरन प्रवेश करने तथा शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की घटना पर राजिम विधायक रोहित साहू एवं भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। राजिम विधायक रोहित साहू ने कहा कि विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में चहुंमुखी विकास के कार्य तेजी से हो रहे हैं। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, पेयजल एवं आधारभूत संरचना सहित सभी क्षेत्रों में विकास को नई गति मिली है। भाजपा सरकार विकास, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प के साथ कार्य कर रही है तथा सभी राजनीतिक दलों को शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने की पूरी स्वतंत्रता है। उन्होंने कहा कि आंदोलन की आड़ में कानून हाथ में लेना नगर पंचायत कोपरा के शासकीय कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ करना तथा कांच की सामग्री एवं अन्य शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाना लोकतंत्र की मर्यादाओं के विरुद्ध है। कानून सभी के लिए समान है और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होना आवश्यक है।

भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस जनता का विश्वास खो चुकी है। यही कारण है कि वह जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक राजनीति करने के बजाय अराजकता और टकराव का रास्ता अपना रही है। शासकीय संपत्ति जनता की संपत्ति होती है और उसे नुकसान पहुंचाना जनता के धन का नुकसान है। लोकतंत्र में विरोध का अधिकार सभी को है लेकिन लोकतंत्र की आड़ में हिंसा और तोड़फोड़ किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में स्वीकार्य नहीं हो सकती।उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई करे, ताकि भविष्य में कोई भी राजनीतिक दल लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन करने का साहस न कर सके।भाजपा विकास, सुशासन और कानून के शासन के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कोपरा सहित जिले के सभी नगरीय निकायों में भाजपा की सरकार में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here