Home छत्तीसगढ़ जनजागरूकता रथ के साथ गरियाबंद पुलिस का हेलमेट रैल का आयोजन

जनजागरूकता रथ के साथ गरियाबंद पुलिस का हेलमेट रैल का आयोजन

0

राधेश्याम सोनवानी,गरियाबंद :- गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के दिशा-निर्देश में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आम जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गरियाबंद पुलिस द्वारा ‘‘ जनजागरूकता रथ ’’ के साथ हेलमेट रैली पुलिस लाईन गरियाबंद से शुरुआत करते हुए नगर भ्रमण किया गया। इस हेलमेट रैली का मुख्य उद्देश्य दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने के लिए प्रेरित करना था। रैली के दौरान पुलिस अधिकारी और जवान स्वयं हेलमेट पहनकर शामिल हुए, जो आम जनता के लिए एक अनुकरणीय संदेश था।

‘‘जनजागरूकता रथ’’ को बैनर, पोस्टर से जनगारूक करने के लिए तैयार किया गया है। रथ के माध्यम से शहर के प्रमुख चैक-चैराहों पर लोगों को तेज गति से वाहन न चलाने, सीट बेल्ट का उपयोग करने, नशे में गाड़ी न चलाने और हेलमेट की उपयोगिता, सायबर जागरूकता, महिला संबंधित अपराधों के संबंध में जागरूक करना है।गरियाबंद पुलिस ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि दुर्घटनाएं लापरवाही के कारण होती हैं। हेलमेट किसी जुर्माने से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी कीमती जान की सुरक्षा के लिए जरूरी है। पुलिस ने चेतावनी के साथ-साथ समझाइश देते हुए कहा कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here