Home छत्तीसगढ़ न नकदी, न जेवर… कटघोरा में चोरों ने घर से उड़ाईं 25-30...

न नकदी, न जेवर… कटघोरा में चोरों ने घर से उड़ाईं 25-30 बकरियां

0

कटघोरा-कोरबा : अब तक मकानों से रुपए-पैसे और जेवरात की चोरी की खबर आपने सुनी होगी, लेकिन कोरबा जिले के कटघोरा में दुस्साहसी चोरों ने मकान की दीवार को भेदकर अंदर रखी बकरियां पार कर दी, वह एक-दो नहीं, बल्कि 25-30 बकरियां. बकरियों के मालिक की रिपोर्ट पर अब कटघोरा पुलिस जांच में जुटी है.

घटना कटघोरा ब्लॉक के ग्राम सिंधिया की है, जहां चोरों ने रामायण यादव के घर को निशाना बनाया. ​रात को जब परिवार गहरी नींद में सो रहा था, तब चोरों ने मकान के पीछे से सेंध मारकर वारदात को अंजाम दिया. एक-एक कर 25-30 बकरियां पार कर दी. चोरी की गई बकरियों की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है. घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में रोष देखने को मिल रहा है. बहरहाल, ​कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना करने के साथ चोरों की तलाश में जुट गई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here