देवभोग:- भाजपा नेताओं के मोबाइल पर साइबर अटैक का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर के बाद अब पूर्व संसदीय सचिव और वरिष्ठ भाजपा नेता गोवर्धन माझी का मोबाइल भी हैक कर लिया गया। क्या है पूरा मामला सूत्रों के अनुसार, बीते 24 घंटे में गोवर्धन माझी के व्हाट्सएप और ईमेल अकाउंट से संदिग्ध लॉगिन की जानकारी मिली। इसके बाद उनके नंबर से पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को फर्जी मैसेज भेजे जाने की शिकायतें सामने आईं। इससे पहले जिले के भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर का मोबाइल भी हैक हुआ था।
उनके नंबर से भी व्हाट्सएप के जरिए आर्थिक मदद मांगने वाले मैसेज सर्कुलेट हुए थे।भाजपा में हड़कंप लगातार 2 बड़े नेताओं के मोबाइल हैक होने से भाजपा संगठन में हड़कंप मच गया है। पार्टी ने सभी पदाधिकारियों को अलर्ट जारी कर कहा है कि कोई भी अनजान लिंक या मैसेज पर क्लिक न करें और आर्थिक लेनदेन से पहले फोन पर कन्फर्म जरूर करें।गोवर्धन माझी ने मामले की शिकायत साइबर सेल में दर्ज करा दी है



