Home देश थाना रामनगर पुलिस द्वारा अवैध महुआ लाहन के विरुद्ध की गई कार्रवाई

थाना रामनगर पुलिस द्वारा अवैध महुआ लाहन के विरुद्ध की गई कार्रवाई

0

230 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त, आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

रामनगर अनुपपुर : थाना क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रामनगर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध महुआ लाहन जब्त किया गया है ।

थाना रामनगर पुलिस को प्राप्त सूचना के आधार पर झीमर नाला के पास दबिश दी गई, जहाँ अवैध रूप से शराब निर्माण के उद्देश्य से महुआ लाहन रखा हुआ मिला। पुलिस ने मौके से 23 डिब्बों में भरा लगभग 230 किलोग्राम महुआ लाहन, जिसकी अनुमानित कीमत ₹10,000 है, बरामद कर विधिवत जब्त किया।

उक्त मामले में आरोपी संजीव कुमार सिंह, पिता जय किशोर सिंह, उम्र 34 वर्ष, निवासी झीमर, थाना रामनगर, जिला अनूपपुर के विरुद्ध थाना रामनगर में अपराध क्रमांक 193/26 पंजीबद्ध कर धारा 34(1)(f) मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here