Home छत्तीसगढ़ विधायक के गृह ग्राम में ही अधूरी पड़ी ‘हर घर बिजली’ योजना,...

विधायक के गृह ग्राम में ही अधूरी पड़ी ‘हर घर बिजली’ योजना, ग्रामीण आज भी अंधेरे में रहने को मजबूर

0

खंभे गाड़कर भूल गया विभाग खंभे बने शोपीस, महीनों से करंट का इंतजार लोग आज भी अंधेरे में

एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा : गीदम ब्लॉक के ग्राम पंचायत कासोली-02 में हर घर बिजली योजना का कार्य पिछले कई महीनों से अधूरा पड़ा हुआ है। गांव में लगभग 7–8 महीने पहले बिजली के खंभे तो लगा दिए गए, लेकिन आज तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। इसके कारण दर्जनों परिवार आज भी अंधेरे में जीवन बिताने को मजबूर हैं।ग्रामीणों का कहना है कि इस योजना का लाभ आज तक उन्हें नहीं मिला। विभाग द्वारा खंभे तो लगा दिए गए, लेकिन बिजली लाइन चालू नहीं होने से पूरी योजना अधूरी पड़ी है। ग्रामीणों ने कई बार ठेकेदार और विद्युत विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन हर बार केवल “आज-कल में बिजली चालू हो जाएगी” कहकर आश्वासन दिया जाता है। अब तक समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ है।यह गांव स्थानीय विधायक का गृह ग्राम भी है। इसके बावजूद आज तक लोगों को बिजली जैसी बुनियादी सुविधा नहीं मिल पाई है।बिजली नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई सबसे अधिक प्रभावित हो रही है। शाम ढलते ही पूरा गांव अंधेरे में डूब जाता है। मोबाइल चार्ज करने, घरेलू कामकाज और अन्य दैनिक जरूरतों में भी लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में अंधेरे के कारण सांप-बिच्छू और अन्य जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा भी बढ़ गया है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।

युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष का बयान

युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष उमेश कश्यप ने कहा कि “यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार की ‘हर घर बिजली’ जैसी महत्वाकांक्षी योजना स्थानीय विधायक के गृह ग्राम में ही अधूरी पड़ी हुई है। केवल खंभे गाड़ देने से विकास नहीं होता, जब तक लोगों के घरों में बिजली नहीं पहुंचेगी, तब तक योजना का उद्देश्य पूरा नहीं माना जा सकता।बार-बार शिकायतों के बावजूद यदि अधिकारी और ठेकेदार केवल आश्वासन देते रहें, तो यह ग्रामीणों के साथ अन्याय है। उमेश कश्यप की प्रशासन और विद्युत विभाग से मांग है कि कासोली-02 में तत्काल बिजली आपूर्ति शुरू की जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here