पीएमश्री श्रृंगि ऋषि एक्सीलेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल नगरी में आयोजित किया गया
संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी : भारत सरकार-सहकारिता मंत्रालय के गठन के 05 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “सहकार से समृद्धि” विषय पर जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।इस प्रतियोगिता का आयोजन जिले के शा. उ. मा. शाला भाठगांव, शा. उ. मा. शाला मगरलोड, पी एम श्री श्रृंगि ऋषि उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम उ. मा. शाला नगरी, शिवसिंह वर्मा कन्या उ. मा. शाला धमतरी तथा
शा. शोभाराम देवांगन बालक उ. मा. शाला धमतरी के निर्धारित परीक्षा केंद्रों में किया गया जिसमें कुल 232 की संख्या में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
पी एम श्री श्रृंगि ऋषि उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नगरी में कुल 14 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सहकारिता आंदोलन से उत्प्रेरित होने के दृष्टिकोण से सम्मिलित छात्र-छात्राओं को सहकारिता विभाग की ओर से उपहार प्रदाय किया गया।
सफल संचालन एवं मार्गदर्शन:
यह निबंध प्रतियोगिता प्रदीप ठाकुर (उपायुक्त सहकारिता, धमतरी) के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित की गई।निबंध लेखन प्रतियोगिता को सहकारिता विभाग धमतरी के नेमीचंद देव सीईओ, प्रबंधक वासुदेव साहू नगरी,जीवन साहू सांकरा,राहुल साहू फरसियां एवम यशु सोनी प्रबंधक घठुला ने सफलता पूर्वक संपादित कराया जिसमे शाला परिवार से श्री एस के प्राचार्य,श्री ऋषि सोनी व्यख्याता ,सैमुएल सर तथा स्टाफ का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
पुरस्कार एवं परिणाम की घोषणा:
जिला सहकारी संघ धमतरी के प्राधिकृत अधिकारी * सी. पी. साहू ने बताया कि जिला स्तर पर आयोजित इस निबंध लेखन प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा 15 अगस्त 2026 को की जाएगी।सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र के साथ प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः ₹3100, ₹2100 व ₹1100 की नकद राशि प्रदाय की जाएगी।
केंद्र स्तर पर पुरस्कार: निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित करने वाले 05 परीक्षा केंद्रों के प्रत्येक केंद्र में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजयी प्रतिभागियों को क्रमशः ₹1001, ₹701 व ₹501 की नकद राशि से पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया जाएगा।



