Home छत्तीसगढ़ आवास निर्माण प्रगति पर चर्चा के साथ बीबी जी रामजी के लाभ...

आवास निर्माण प्रगति पर चर्चा के साथ बीबी जी रामजी के लाभ से अवगत होंगे ग्रामीण

0

7 जुलाई को वीबी जीरामजी योजना अंतर्गत पहला रोजगार सह आवास दिवस

बैकुंठपुर : विकसित भारत के संकल्प को लेकर ग्रामीण विकास में परिवर्तन करने हेतु लागू की गई वीबीजीरामजी योजना अब पूरे उत्साह के साथ ग्रामीण अकुशल श्रमिकों को रोजगार के ज्यादा अवसर प्रदान करने के लिए उपलब्ध है। इस कड़ी में कल यानी 7 जुलाई को नवीन योजना वीबीजीरामजी के अंतर्गत पहला रोजगार सह आवास दिवस आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर कोरिया श्रीमती रोक्तिमा यादव ने सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों की ज्यादा से ज्यादा सहभागिता के बीच रोजगार सह आवास दिवस मनाए जाने के निर्देश जारी किए हैं।

आवास कार्यों की पूर्णता पर फोकस
जिले में प्रगतिरत प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्यो को जल्द से जल्द पूर्ण कराने के लिए रोजगार सह आवास दिवस पर हितग्राहियों के साथ पंचायत की टीम चर्चा करेगी। इसमें संसाधनों की आपूर्ति, जियो टैगिंग, लंबित किश्त भुगतान जैसे सभी विषय शामिल होंगे। साथ ही गांव में डीलर दीदी बनाने की दिशा में आवश्यक प्रोत्साहन एवं पहल की जाएगी ताकि हितग्राहियों को संसाधन जल्द उपलब्ध हो सकें और महिलाएं बेहतर स्वरोजगार की दिशा में सक्षम हों।

विकसित भारत जीरामजी
अकुशल श्रमिकों को एक सौ पच्चीस दिवस रोजगार की गारंटी देने वाली वीबीजीरामजी येाजना के तहत श्रमिकों को कार्य की मांग, कार्य का आबंटन, ग्राम पंचायतों की कार्यप्रणाली से लेकर मजदूरी भुगतान व अन्य लाभों के बारे में विस्तार से अवगत कराया जाएगा। साथ ही मांग करने वाले परिवारों को कार्य की उपलब्धता, मनरेगा के अपूर्ण कार्यों की पूर्णता, लंबित जियो टैगिंग, ईकेवाईसी पर भी चर्चा की जाएगी। आम ग्रामीणों को क्यू आर कोड पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

समस्याओं एवं शिकायतों का त्वरित समाधान
जिला पंचायत सीईओ डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि 7 जुलाई को आयोजित होने वाले रोजगार एवं आवास दिवस में कलेक्टर कोरिया श्रीमती रोक्तिमा यादव के निर्देशानुसार प्रत्येक योजना की समस्याओं और शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही भी की जाएगी जिससे आम ग्रामीणों को मौके पर ही समस्याओं का हल मिल सके। साथ ही जिन विषयों पर ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यवाही किया जाना है उसके संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here