संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी :भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला प्रभारी श्रीमती प्रेमलता नागवंशी के नारायणपुर प्रवास के दौरान भाजपा जिला कार्यालय, नारायणपुर में महिला मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पहुंचने पर महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रीमती नागवंशी का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
बैठक में डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म (DLP) के संबंध में विस्तृत चर्चा करते हुए श्रीमती प्रेमलता नागवंशी ने महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से डीएलपी के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त कर संगठन को डिजिटल रूप से और अधिक सशक्त बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में संगठनात्मक कार्यों के प्रभावी संचालन के लिए डिजिटल माध्यमों का ज्ञान अत्यंत आवश्यक है तथा प्रत्येक कार्यकर्ता को इस दिशा में स्वयं को प्रशिक्षित करना चाहिए।
बैठक में मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष श्री रूपसाय सिंह सलाम, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री बृजमोहन देवांगन, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती संगीता जैन, भाजपा जिला महामंत्री श्री संदीप कुमार झा, जनपद अध्यक्ष श्रीमती पिंकी उसेंडी, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती रामबती देवांगन, महिला मोर्चा शहर मंडल अध्यक्ष श्रीमती दीपाली नाग, महिला मोर्चा ओरछा मंडल अध्यक्ष श्रीमती शांति नेताम, महिला मोर्चा नारायणपुर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्रीमती राधिका वड्डे तथा जिला महिला मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी श्रीमती खुशबू जैन सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सिहावा विधानसभा से श्रीमती तेजस्विनी साहू, श्रीमती लक्ष्मी ठाकरे एवं श्रीमती सुलोचना सिन्हा भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
अपने प्रवास के दौरान श्रीमती प्रेमलता नागवंशी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के नेतृत्व में नक्सल मुक्त भारत का संकल्प धरातल पर साकार होता दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि आज नारायणपुर सहित पूरा बस्तर क्षेत्र शांति, सुरक्षा एवं विकास के नए युग की ओर अग्रसर है और पूरे बस्तर क्षेत्र में सहज एवं सुरक्षित भ्रमण संभव हो पाया है। इसके लिए उन्होंने भाजपा सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे जनकल्याण एवं विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का परिणाम बताया।



