Home छत्तीसगढ़ कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं,जनदर्शन में कुल 25...

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं,जनदर्शन में कुल 25 आवेदन हुए प्राप्त

0

सक्ती : जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो द्वारा जिले के दूर दराज के इलाकों से आए विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी गई। जनदर्शन में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 25 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल देकर यथाशीघ्र नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है।

इस दौरान जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। जनदर्शन में आज तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम किरारी निवासी सुरेंद्र दास महंत ने उनकी मिट्टी की घर आंधी बरसात से क्षतिग्रस्त होने एवं मकान धसने के कारण शासन से सहायता राशि दिलाए जाने के सम्बन्ध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम नवापारा निवासी श्रीमती टकेश्वरी पटेल एवं संतोष कुमार पटेल ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2.0 में नाम जुड़वाने के सम्बन्ध में, तहसील सक्ती अंतर्गत सक्ती निवासी श्री अमित एवं तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम नगरदा निवासी श्रीमती बधाई बाई ने राशन कार्ड में नाम जुड़वाने के सम्बन्ध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम घुईचुवा निवासी श्रीमती बसंती सिदार ने ग्राम पंचायत घुईचुवा एवं आश्रित ग्राम बुढ़नपुर में अवैध शराब बिक्री रोक लगाने एवं आवश्यक कार्यवाही किए जाने के सम्बन्ध में, तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम कुरदा निवासी दुवासा सूर्यवंशी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि प्रदान कराने एवं मृत्यु उपरांत मिलने वाले सहयोग राशि प्रदान कराने के सम्बन्ध में, तहसील चंद्रपुर अंतर्गत ग्राम मड़वा निवासी श्रीमती कालिंदी मेहरा ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत आवास योजना स्वीकृती के सम्बन्ध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम पतेरापाली निवासी रामायण दास ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण 2.0 आवास सूची में नाम दर्ज कराने के सम्बन्ध में, तहसील डभरा अंतर्गत ग्राम फरसवानी निवासी श्रीमती गणेशी बाई यादव एवं तहसील डभरा अंतर्गत ग्राम चुरतेला निवासी श्रीमती जानकी बाई ने राशन कार्ड सुधरवाने के सम्बन्ध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम नवापारा खुर्द निवासी श्रीमती धनकुंवर यादव ने प्रधानमंत्री आवास योजना के सम्बन्ध में सहित अन्य विभिन्न आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया। उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here