आज का राशिफल 9 जुलाई 2026: आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि सुबह 10:38 बजे तक रहेगी, इसके बाद दशमी तिथि शुरू हो जाएगी। सुबह 10:12 बजे तक सुकर्मा योग रहेगा, जिसके बाद धृति योग का शुभ संयोग बनेगा। वहीं अश्विनी नक्षत्र दोपहर 2:56 बजे तक प्रभावी रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों के लिए लाभ और नई संभावनाओं के संकेत दे रही है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।
मेष: प्रॉपर्टी से जुड़े कार्यों में लाभ के योग हैं। कार्यक्षेत्र में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी।
वृषभ: व्यापारियों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। कारोबार विस्तार की योजनाओं में सफलता मिलेगी। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं।
मिथुन: आत्मविश्वास बढ़ेगा और रुके हुए कार्य पूरे होंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में शुभ समाचार मिलने के योग हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।
कर्क: पुराने कार्य पूरे होंगे और सफलता मिलेगी। कारोबार में लाभ होगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा।
सिंह: दिन सामान्य रहेगा। निवेश सोच-समझकर करें। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
कन्या: नए कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। कारोबार में लाभ मिलेगा। इंजीनियरिंग और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा।
तुला: अधूरे काम पूरे होंगे। नौकरी में प्रदर्शन बेहतर रहेगा और प्रमोशन के संकेत मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
वृश्चिक: बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। किसी मित्र का सहयोग मुश्किल समय में काम आएगा।
धनु: यात्रा से लाभ होगा। मेहनत का फल मिलेगा। करियर में चुनौतियां रहेंगी, लेकिन सकारात्मक सोच से सफलता हासिल होगी।
मकर: व्यापार में वृद्धि के योग हैं। नई योजनाएं सफल होंगी। छात्रों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे और स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
कुंभ: नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। छात्रों को सफलता मिलेगी। कृषि और व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए धन लाभ के संकेत हैं।
मीन: अध्यात्म की ओर रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। कामकाजी महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और जरूरतमंद की मदद करने से मन प्रसन्न रहेगा।



