बिहार को लेकर पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने येलो अलर्ट जारी करते हुए बताया कि अगले 3 घंटे के दौरान 7 जिलों में बारिश, वज्रपात और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. ऐसे मौसम में लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बेगूसराय, लखीसराय, नालंदा, पटना, समस्तीपुर, शेखपुरा और वैशाली जिले को लेकर यह अलर्ट जारी किया है.
10 और 11 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम:- पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 10 जुलाई और 11 जुलाई को राज्य के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार उत्तर और पूर्वी बिहार के कई जिलों में गरज के साथ बारिश, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई समेत कई जिलों को येलो अलर्ट जारी किया गया है.
कैसा रहा मौसम का हाल:- पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि पिछले 24 घंटे में बिहार में कुछ इलाकों में बारिश कम हुई तो कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई. सबसे अधिक अधिकतम तापमान रोहतास के बिक्रमगंज में 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस बिक्रमगंज और वाल्मीकिनगर में रिकॉर्ड किया गया. बिहार में अब तक औसत 124.7 मिमी बारिश हुई है, जबकि सामान्य बारिश 263.2 मिमी होनी चाहिए थी. सामान्य से 53 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है. सबसे अधिक 108.2 मिमी बारिश कटिहार में रिकॉर्ड की गई. रिपोर्ट के अनुसार कई जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है. कुछ जिलों में सामान्य या उससे अधिक वर्षा भी दर्ज की गई है.



