Home छत्तीसगढ़ हरियाली ही भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी : अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति...

हरियाली ही भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी : अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति का पर्यावरण संरक्षण का जनसंदेश

0

प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष कैलाश वस्त्रकार ने किया पौधरोपण, “आओ छत्तीसगढ़–मध्यप्रदेश, एक पौधा लगाएं” अभियान से जुड़ने का किया आह्वान

बिलासपुर : पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति के तत्वावधान में पौधरोपण अभियान का आयोजन किया गया। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डल्लू कुमार सोनी, प्रदेश अध्यक्ष द्रोणाचार्य दुबे एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र वस्त्रकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष कैलाश वस्त्रकार ने पौधरोपण कर समाज को हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायी संदेश दिया।

कैलाश वस्त्रकार ने कहा कि आज बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय चुनौतियों के दौर में प्रत्येक नागरिक का यह नैतिक दायित्व है कि वह अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसके संरक्षण का संकल्प भी निभाए। उन्होंने कहा कि “आओ छत्तीसगढ़–मध्यप्रदेश, एक पौधा लगाएं” अभियान प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं हरित वातावरण देने का सशक्त प्रयास है।

उन्होंने युवाओं, सामाजिक संगठनों, पत्रकार साथियों एवं आम नागरिकों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करे, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह एक ऐतिहासिक जनभागीदारी साबित होगी।

समिति के पदाधिकारियों ने भी पौधरोपण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से इस अभियान से जुड़ने और प्रकृति संरक्षण को जन-जन का संकल्प बनाने का आह्वान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here