Home छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार के समयबद्ध संकल्प और सुरक्षाबलों के शौर्य से बस्तर में...

भाजपा सरकार के समयबद्ध संकल्प और सुरक्षाबलों के शौर्य से बस्तर में लौटी शांति और खुशहाली सांसद कमलेश जांगड़े

0

सक्ती  : नक्सलवाद के खात्मे को लेकर सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने नक्सलवाद खात्मे लेकर कहा प्रधानमंत्री मोदी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की दृढ़ इच्छाशक्ति से देश व प्रदेश में नक्सलवाद घुटनों पर मुख्यमंत्री साय और उपमुख्यमंत्री शर्मा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सुरक्षा, विकास और विश्वास का नया युग शुरू हुआ जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने देशभर सहित छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद के खात्मे और आम जनजीवन को माओवादी आतंक एवं हिंसा से मुक्ति दिलाने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ने नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करने का जो समयबद्ध संकल्प लिया था, वह आज धरातल पर साकार होता दिखाई दे रहा है।

सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने कहा कि बीते कुछ समय में छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षाबलों को मिली ऐतिहासिक सफलताएँ इस बात का प्रमाण हैं कि माओवादी आतंक अब अपने अंतिम दौर में है। दशकों तक बस्तर और अन्य आदिवासी अंचल वामपंथी उग्रवाद की हिंसा से पीड़ित रहे। पूर्ववर्ती सरकारों की कमजोर नीतियों के कारण आदिवासियों और आम नागरिकों को भय और असुरक्षा का सामना करना पड़ा, लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति तथा प्रभावी रणनीति के कारण नक्सलवाद लगातार सिमट रहा है।

उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में राज्य पुलिस एवं केंद्रीय सुरक्षा बलों के बीच अभूतपूर्व समन्वय स्थापित हुआ है। सरकार ने केवल सुरक्षा के मोर्चे पर ही नहीं, बल्कि ‘नियद नेल्लानार’ जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों तक विकास पहुँचाने का कार्य भी किया है। जहाँ कभी बारूद और भय का माहौल था, वहाँ आज सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और विकास की नई किरण पहुँची है।

सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने कहा कि उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा लगातार बस्तर का दौरा कर सुरक्षा बलों का उत्साहवर्धन कर रहे हैं तथा स्थानीय युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए संवेदनशील प्रयास कर रहे हैं। आज बस्तर का आम नागरिक भयमुक्त वातावरण में जीवन जी रहा है, जो वर्तमान सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है।

उन्होंने माओवादी हिंसा से मुक्त, सुरक्षित और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व की सराहना करते हुए प्रदेशवासियों की ओर से आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वह दिन दूर नहीं जब छत्तीसगढ़ पूर्णतः नक्सलवाद से मुक्त होकर देश के सबसे समृद्ध और विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में खड़ा होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here