Home छत्तीसगढ़ वुमेन फॉर ट्री योजना में कार्यरत महिलाओं का मानदेय शीघ्र भुगतान करने...

वुमेन फॉर ट्री योजना में कार्यरत महिलाओं का मानदेय शीघ्र भुगतान करने के निर्देश

0

महासमुंद :  नगर पालिका द्वारा संचालित वुमेन फॉर ट्री योजना के तहत विगत वर्ष लगभग 700 पौधों के संरक्षण एवं देखभाल का कार्य महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं को सौंपा गया था। योजना के तहत कार्य कर रही महिलाओं ने शुक्रवार नपाध्यक्ष निखिलकांत साहू से मुलाकात कर बताया कि उन्हें पिछले छह माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है, जिससे उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

महिलाओं की समस्या को गंभीरता से लेते हुए नपाध्यक्ष निखिलकांत साहू ने तत्काल सीएमओ को निर्देशित किया कि योजना के तहत कार्यरत पात्र महिला स्व-सहायता समूहों के लंबित मानदेय का परीक्षण कर भुगतान निरस्त करने संबंधी किसी भी कार्रवाई पर रोक लगाई जाए तथा नियमानुसार उनका लंबित मानदेय शीघ्र जारी किया जाए।

अध्यक्ष ने कहा कि वुमेन फॉर ट्री योजना का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ महिलाओं को रोजगार एवं आर्थिक सशक्तिकरण प्रदान करना है। ऐसी स्थिति में योजना के अंतर्गत कार्य करने वाली महिलाओं को समय पर मानदेय मिलना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवश्यक औपचारिकताएँ शीघ्र पूर्ण कर पात्र महिलाओं के भुगतान की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। सीएमओ सौरभ शर्मा ने कहा है कि मामले का शीघ्र निराकरण कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here