Home छत्तीसगढ़ सद्भावना भवन, जैजैपुर में आयोजित जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में...

सद्भावना भवन, जैजैपुर में आयोजित जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित हुई सांसद कमलेश जांगड़े

0

सक्ती : जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में मुख्य अतिथि सांसद कमलेश जांगड़े जिला पंचायत अध्यक्ष द्रोपती कीर्तन चंद्रा एवं जनपद अध्यक्ष सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारी जनप्रतिनिधी गण द्वारा मां सरस्वती एवं भारत मांता के तैल चित्र पर पुजा अर्चना कर अतिथियों द्वारा शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया इस अवसर पर अतिथियों द्वारा शाला के बच्चों का मुंह मीठा कर शाला कराया गया इस अवसर पर सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने कहा सशक्त समाज और विकसित राष्ट्र की सबसे मजबूत नींव है। प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आवश्यक संसाधन तथा बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना केंद्र एवं राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

इसी संकल्प के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को साइकिल एवं गणवेश वितरित किए गए। साथ ही, विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को समावेशी शिक्षा के अंतर्गत सहायक उपकरण प्रदान किए गए, जिससे वे भी समान अवसरों के साथ नियमित रूप से विद्यालय पहुँचकर आत्मविश्वास के साथ अपनी शिक्षा जारी रख सकें।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों, पालकों एवं शिक्षकों से आत्मीय संवाद हुआ। बच्चों के चेहरों पर नई उम्मीद, उत्साह और आत्मविश्वास की झलक देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। यही विश्वास है कि हमारे नौनिहाल परिश्रम, अनुशासन और लगन के बल पर अपने सपनों को साकार करेंगे तथा अपने परिवार, क्षेत्र, प्रदेश और देश का नाम गौरवान्वित करेंगे।

समावेशी, गुणवत्तापूर्ण और संस्कारयुक्त शिक्षा ही विकसित भारत की मजबूत आधारशिला है। जब प्रत्येक बच्चा समान अवसरों के साथ आगे बढ़ेगा, तभी आत्मनिर्भर, शिक्षित और विकसित भारत का सपना साकार होगा।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रौपति कीर्तन चंद्रा जी, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि परदेशी खूंटे जी, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती कुमुदिनी बाघ द्विवेदी जी, शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण, पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण, पालकगण तथा बड़ी संख्या में उपस्थित विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

नवीन शैक्षणिक सत्र के लिए सभी विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। आप सभी ज्ञान, संस्कार, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के माध्यम से अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करें तथा विकसित भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here