सक्ती: शहर के गोंडवाना भवन में शनिवार को आयोजित विशेष पूजा-अर्चना और देव-अनुष्ठान चर्चा का विषय बन गया। राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती गीता राणा सिंह ने अपनी मन्नत पूर्ण होने पर आदिवासी समाज के लोगों को एकत्रित कर विशेष धार्मिक आयोजन कराया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।
जानकारी के अनुसार, आगामी कार्यों में सफलता मिलने के बाद श्रीमती गीता राणा सिंह ने अपनी मन्नत पूरी होने पर देवपूजन एवं विशेष अनुष्ठान का आयोजन कराया। कार्यक्रम में आदिवासी समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। पूजा-अर्चना के दौरान सामाजिक एकता और परंपराओं के संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
पूजा-अनुष्ठान के बाद हुआ सामूहिक भोज
आदिवासी समाज के प्रमुख जगेश्वर सिंह राज ने बताया कि आयोजन में समाज के सैकड़ों लोगों की सहभागिता रही। धार्मिक अनुष्ठान के बाद समाजजनों के लिए सामूहिक भोज का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी ने मिलकर प्रसाद ग्रहण किया।
कई प्रमुख समाजजन रहे मौजूद
कार्यक्रम में श्रीमती बॉबी रायगढ़, विजयश्री रायगढ़, नटवर लाल गोंड, बलवंत सिंह, श्रीमती गीता प्रधान नेताम, कीर्तन सिंह, चंद्रशेखर जगत, बाबूलाल, गजाधर सिंह, देवेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, रतन सिंह, चुन्नीलाल, प्रीतम सिंह मरावी, सीताराम जगत, लीलाधर सिंह नेताम, गणपत सिंह, घुराऊ राम, महेंद्र, अयोध्या, केशव, राम प्यारे, बजरंग सिंह, भागीरथी, रामेश्वर, लखन सिंह, कुशवा राम जगत सहित बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन एवं सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।
मन्नत पूरी होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम की शहरभर में चर्चा रही। आयोजन को सामाजिक एकजुटता और परंपराओं के प्रति आस्था का प्रतीक माना जा रहा है।



