Home छत्तीसगढ़ पेपर लीक पर पूर्व कैबिनेट मंत्री शिव डहरिया का बड़ा आरोप, बोले-...

पेपर लीक पर पूर्व कैबिनेट मंत्री शिव डहरिया का बड़ा आरोप, बोले- जहां से पेपर सेट हो रहे हैं, वहीं से हो रहा लीक

0

 रायपुर: दिल्ली में छात्रों के आंदोलन पर चर्चा करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री शिव डहरिया ने भाजपा पर प्रदेश में पीएससी घोटाले के नाम पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया. वहीं पेपर लीक पर कहा कि जहां से पेपर सेट हो रहे हैं, वहीं से पेपर लीक हो रहे हैं. आरएसएस और बीजेपी के लोग पेपर सेट कर रहे हैं. मंत्री पेपर बेच रहे हैं.

पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार में मंत्री रहे शिव डहरिया ने पेपर लीक की वजह से मंत्री से इस्तीफे की मांग कर रहे आंदोलनकारियों पर कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि जनरल डायर ने किसी को नहीं छोड़ा. धरना-प्रदर्शन करने वाले लोगों ने सारे रास्ते बंद कर दिए हैं. हड़ताल केवल दिल्ली में नहीं, बल्कि पूरे देश भर में हो रही है. रायपुर भी छात्रों ने प्रदर्शन किया है. सरकार छात्रों की समस्याओं का समाधान नहीं कर पा रही है.

वहीं बिलासपुर और रायपुर में जलभराव को लेकर शिव डहरिया ने कहा कि नगरीय निकाय की स्थिति खराब है. पहले कभी पानी नहीं भरता था. कहीं भी दिक्कत होती, तो तुरंत सुधार लिया जाता था. आज बड़े-बड़े मंत्री, केंद्रीय मंत्री और विधायक वहां से आते हैं. पूरे प्रदेश की न्यायधानी है, लेकिन आज वहां गाड़ियां डूब जा रही है, तो सरकार के लिए डूब मरने की स्थिति है.

उन्होंने कहा कि विधानसभा में गला फाड़-फाड़ के चिलाने से कुछ नहीं होगा. सरकार असंवेदनशील हो चुकी है. भ्रष्टाचार करने के अलावा और कुछ नहीं हो सकता है. सब जगह रेट बंधे हुए हैं. ऐसी व्यवस्था है तो जनता के काम कैसे होगे.

वहीं दुर्ग में शिक्षामंत्री के बंगले के बाहर अतिथि शिक्षकों के प्रदर्शन पर पूर्व मंत्री ने कहा कि डीएड अभ्यर्थी पिछले कई महीनों से आंदोलन पर हैं. प्रदेश के स्कूलों में शिक्षकों की कमी है. साढ़े 10 हजार स्कूल बंद कर देने के बाद भी शिक्षक नहीं है. प्रदेश में शिक्षा का रैंकिंग निचले स्तर पर पहुंच गया है. अतिथि शिक्षक प्रजातांत्रिक तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन इनकी सुनवाई नहीं हो रही है. छत्तीसगढ़ में हर वर्ग परेशान है, प्रदेश में अराजकता का माहौल है.

भाजपा में गुटबाजी हावी, रिमोट से चल रहे सीएम

बीजेपी की बैठक पर पूर्व कैबिनेट मंत्री शिव डहरिया ने कहा कि भाजपा में इतनी गुटबाजी है कि मुख्यमंत्री काम करने में सक्षम नहीं है. मुख्यमंत्री रिमोट से चल रहे है. देश में कानून व्यवस्था लचर है, सबसे ज्यादा स्थिति खराब छत्तीसगढ़ में है. अविश्वास प्रस्ताव में किसी ने अच्छे से जवाब नहीं दिया. एक दिन गुटबाजी भाजपा को ले डूबेगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here