Home छत्तीसगढ़ जिंदल प्रबंधक तमनार के द्वारा नागरामूड़ा में भारी पुलिस बल के साये...

जिंदल प्रबंधक तमनार के द्वारा नागरामूड़ा में भारी पुलिस बल के साये में हुई पेड़ों की कटाई, ग्रामीणों में आक्रोश

0

अनीता गर्ग अमन पथ ब्यूरो चीफ रायगढ़ :  दिनांक 21 , 7, 2026 को तमनार ब्लॉक के नागरामूड़ा गांव में सोमवार को जिंदल प्रबंधक के द्वारा भारी पुलिस बल की मौजूदगी में पेड़ों की कटाई की गई। कटाई की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और विरोध जताया।

ग्रामीणों का आरोप है कि बिना उनसे सहमति लिए और बिना उचित प्रक्रिया अपनाए जंगल के पेड़ काटे जा रहे हैं। वहीं प्रशासन का कहना है कि यह कटाई नियमानुसार और शासकीय प्रोजेक्ट के तहत की जा रही है। इसी वजह से कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।

कटाई के दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। ग्रामीणों ने कहा कि इससे पर्यावरण को नुकसान होगा और गांव का निस्तार प्रभावित होगा।

तमनार क्षेत्र पहले से ही औद्योगिक और खनन गतिविधियों को लेकर संवेदनशील माना जाता है। ऐसे में पेड़ों की कटाई को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और प्रशासन ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here