Home छत्तीसगढ़ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजपुर में शाला प्रबंधन समिति का गठन हुआ

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजपुर में शाला प्रबंधन समिति का गठन हुआ

0

संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी :  शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजपुर में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, विद्यालय के समग्र विकास तथा शासन की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से नवीन शाला प्रबंधन समिति का गठन सर्वसम्मति से किया गया।गठन प्रक्रिया के अंतर्गत आयोजित बैठक में अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों ने नवनियुक्त सदस्यों के आम सहमति से केशव प्रजापति को अध्यक्ष तथा संतोषी नागेश को उपाध्यक्ष चुना गया। पंचायत प्रतिनिधि के रूप में सरपंच उत्तम नेताम, शिक्षाविद सदस्य के रूप में जयकृष्ण साहू, सचिव के रूप में प्राचार्य रमेश कुमार टंडन, सदस्य के रूप में व्याख्याता डोमार सिंह ध्रुव तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरोज नेताम को समिति में शामिल किया गया।

समिति में क्षेत्रवार अभिभावक प्रतिनिधियों के रूप में राजपुर पूर्व से अंजली नेताम, यशोदा मरकाम एवं पूनम प्रजापति, राजपुर पश्चिम से प्रतिभा साहू, प्रेमन कोसरिया एवं नीलम कुंजाम, बीचपारा राजपुर से गंगा यादव, सरस्वती मानिकपुरी, निर्मला चंद्रवंशी एवं अनुपा मरकाम, परसापानी से गोविंद सिंह मरकाम, अछोली से रामसाय नेताम तथा दाबगांव से टिकेश मरकाम को सदस्य मनोनीत किया गया।बैठक में विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, स्वच्छ एवं सुरक्षित विद्यालय परिसर, आधारभूत सुविधाओं के विकास तथा शासन की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही विद्यालय एवं समुदाय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष संतोष निषाद, घसियाराम बट्टी, पीलाराम नागेश, उदयलाल सेन, हुलार सिंह बट्टी, देवलाल कुंजाम, बी आर नागेश,मधु बट्टी, सविता नेताम, रणजीत तारक, समारू नेताम, एमके यादव, एमएल निषाद, वाय एस राजपूत , डी बी गोस्वामी,आर. कुंजाम, नीलम शांडिल्य, लक्ष्मीनाथ ओटी सहित स्टाफ सदस्य और पालक सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने नवनिर्वाचित समिति पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए विद्यालय के सर्वांगीण विकास में सक्रिय सहभागिता का संकल्प व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here