जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री की मौजूदगी में ब्लॉक कांग्रेस ने किया विरोध-प्रदर्शन, शांतिपूर्ण आंदोलन पर कार्रवाई वापस लेने की उठाई मांग
सकरी। (कैलाश वस्त्रकार) नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक मामले को लेकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रही छात्राओं के विरुद्ध दर्ज एफआईआर के विरोध में बुधवार को सकरी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री की उपस्थिति में आयोजित इस प्रदर्शन का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सकरी के अध्यक्ष अमित कुमार साहू ने किया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। छात्राओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करना लोकतांत्रिक मूल्यों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा प्रहार है। उन्होंने सरकार से इस कार्रवाई को तत्काल वापस लेने तथा छात्रों की मांगों पर संवेदनशीलता के साथ विचार करने की मांग की।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री, ब्लॉक अध्यक्ष अमित कुमार साहू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र पांडेय, पार्षद अमित भारते, पूर्व पार्षद सुरेश टंडन, मंडल अध्यक्ष दिनेश यादव, मथुरा सूर्यवंशी, मनोज यादव, संदीप सूर्यवंशी, डीकेश डहरिया, संतोष सुनहरे, मनोज श्रीवास, जयंत सूर्यवंशी, राजमणि गढ़ेवाल, राकेश सूर्या, मनीष राजपूत, प्रियेश साहू, प्रियांशु कौशिक, महेंद्र कौशिक, हिमांशु दुबे, गणेश साहू, राकेश साहू, सचिन गंधर्व, ज्ञानेश साहू, नीलकमल सूर्यवंशी एवं साहिल बिंझवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



