Home छत्तीसगढ़ ​सहकारिता एवम उद्योग स्थायी समिति,जनपद पंचायत नगरी की समीक्षा बैठक सभापति शुभम...

​सहकारिता एवम उद्योग स्थायी समिति,जनपद पंचायत नगरी की समीक्षा बैठक सभापति शुभम यदु की अध्यक्षता में संपन्न

0

संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी : जनपद पंचायत नगरी में सहकारिता एवम उद्योग स्थायी समिति की समीक्षा बैठक समिति के सभापति श्री शुभम यदु की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

​ बैठक में लिए गए मुख्य निर्णय एवं पारित प्रस्ताव-
​बैठक के दौरान क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं को ध्यान में रखते हुए निम्नलिखित महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए:

1 ​राशन व्यवस्था: नई राशन दुकानें खोलने, जर्जर PDS दुकानों की मरम्मत कराने तथा नवीन PDS दुकान भवनों के निर्माण का प्रस्ताव।
2 ​सहकारी समिति विकास: खाद गोदाम भवन निर्माण,उपार्जन केंद्रों में अहाता एवम चबूतरा निर्माण और सहकारी समितियों में आवश्यक नए भवनों का निर्माण।

​विभागीय समीक्षा एवं दी गई जानकारी-
1 ​सहकारिता विभाग:नेमीचंद देव सीईओ द्वारा नवीन समितियों के गठन, पंजीयन, खाद-बीज वितरण की स्थिति, धान/फसल उपार्जन केंद्र, नवीन सोसायटियों तथा नए भवन निर्माण की प्रगति की विस्तृत जानकारी दी गई।

2 ​खाद्य विभाग: खाद्य निरीक्षक विश्वप्रताप चंदेल के द्वारा 4 पहुंच विहीन ग्रामो में खाद्य भंडारण ,नए राशन कार्ड, नवीनीकरण की स्थिति, KYC हेतु शेष बचे राशन कार्डों के संबंध में जानकारी, वर्तमान राशन दुकानों की स्थिति और नई राशन दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया से समिति को अवगत कराया।

3 ​अनुपस्थित अधिकारियों पर जताई नाराजगी-
​बैठक के दौरान खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग तथा जिला व्यापार एवं उद्योग विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की अनुपस्थिति पर सभापति एवं सदस्यों ने गहरा असंतोष व्यक्त करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। ​उपस्थिति ​इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में समिति के सदस्य श्री प्रेम सिंह सलाम एवं श्रीमती मौसमी मंडावी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी विषयों पर गहन चर्चा के साथ यह बैठक अत्यंत सफल एवं जनहितकारी निर्णयों के साथ संपन्न हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here