डी ए वी किरंदुल ने क्लस्टर लेवल खेल-कूद प्रतियोगिता में लहराया परचम
एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा किरंदुल : डी.ए.वी. स्पोर्ट्स नेशनल क्लस्टर लेवल एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आयोजन 25 जुलाई 2026 को दंतेवाड़ा में संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में अंडर-14, 17 एवं 19 बालक-बालिका वर्गों में डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, किरंदुल के खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए कुल 76 पदक (49 स्वर्ण, 9 रजत, 18 कांस्य) अपने नाम किए और जोनल स्तर की प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।
शानदार प्रदर्शन का विवरण:
बालक वर्ग: स्वर्ण पदक:21,कांस्य पदक: 15 रजत पदक:06 बालिका वर्ग:स्वर्ण पदक:28 कांस्य पदक:03 रजत पदक:03प्रतियोगिता में विद्यालय के सभी एथलीटों ने अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दिया, जिसमें मनीष कुमार सोरी, सागर बघेल, चंद्रभान साहू, रितिका वेट्टी एवं दीप्ति सोनवानी का प्रदर्शन विशेष रूप से सराहनीय रहा। इस उपलब्धि पर प्राचार्य एस. के. श्रीवास्तव ने बच्चों को बधाई दी।
विद्यालय के प्राचार्य ने सभी विजेता खिलाड़ियों, खेल प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों को इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा, “हमारे विद्यार्थियों ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन से न केवल विद्यालय का बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारे खिलाड़ी जोनल स्तर पर भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वर्णिम सफलता हासिल करेंगे।” उन्होंने सभी क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियों को आगामी जोनल प्रतियोगिता के लिए अपनी ओर से शुभकामनाएं प्रेषित किया।खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक सफलता में खेल शिक्षक श्री मनोज कुमार सिंह एवं शिक्षिका श्रीमती तृप्ति प्रसाद का विशेष योगदान एवं कुशल मार्गदर्शन रहा।



