Home छत्तीसगढ़ सोते समय टूटा मौत का कहर! आंधी में कच्चा मकान गिरा, युवक...

सोते समय टूटा मौत का कहर! आंधी में कच्चा मकान गिरा, युवक की मौत; मां-पत्नी घायल

0

जशपुर :  छत्तीसगढ़ के जशपुर में आंधी और तूफान का कहर देखने को मिला है, जहां एक कच्चा मकान गिर गया। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। वही उसकी मां और पत्नी घायल हो गए हैं।

पढ़िए पूरी खबर

यह हादसा कांसाबेल थाने में हुआ है। घोघर गांव में सोमवार की रात आंधी और तूफान के कारण एक कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। मलबे की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। वहीं उसकी मां और पत्नी घायल हो गई।

मामले की जांच जारी

फिलहाल घायलों को इलाज के लिए कांसाबेल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरु कर दी है। वहीं इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here