Home छत्तीसगढ़ संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर समरसता संकल्प अभियान चलाएगी...

संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर समरसता संकल्प अभियान चलाएगी विद्या सिदार भाजपा प्रदेश मंत्री

0

सक्ती  : परम पूज्य संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जिला भाजपा कार्यालय, सक्ती में प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

प्रेस वार्ता को मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती विद्या सिदार ने संबोधित करते हुए कहा कि संत गुरु रविदास जी ने सामाजिक समरसता, समानता और मानवता का जो संदेश दिया, वह आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समरस समाज के निर्माण के संकल्प के साथ पूरे देश में विविध कार्यक्रम आयोजित कर रही है।प्रेस वार्ता में समरसता संकल्प अभियान की रूपरेखा, आगामी कार्यक्रमों तथा संत गुरु रविदास जी के विचारों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी मीडिया प्रतिनिधियों को दी गई।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल, सुश्री अन्नपूर्णा राठौर कार्यक्रम सहसंयोजक, शंभाकरी बोर्ड के सदस्य एवं सक्ती जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रेम पटेल जिला मीडिया सहप्रभारी नारायण राठौर, परसन राठौर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here